सरदारशहर: महाराणा प्रताप स्कूल की प्रॉपर्टी विवाद को लेकर रात तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा रहे
सरदारशहर के बिकानेर रोड़ पर स्थित महाराणा प्रताप स्कूल को लेकर शनिवार शाम दो पक्षों में हुआ विवाद आखिरकार करीब 7 घंटे बाद शनिवार रात्रि को 11 बजे दोनों पक्षों में हुई सकारात्मक वार्ता के बाद सुलझ गया। मामले में सीआई अरविंद भारद्वाज की उपस्थिति में दोनों पक्षों में गणमान्य जनों के बीच सकारात्मक वार्ता हुई, जिसके बाद मामला शांत हो गया।