कोलारस: लाड़करण बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेतों पर पहुँचकर नुकसान का लिया जायजा
कोलारस क्षेत्र में कई जगह बेमौसम बारिश और ओले गिरने से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से आहत लाड़करण गांव के किसानों का कहना है कि सरसों, चना और गेहूं की फसल आदेआद चौपट हो गई है। बारिश के साथ आई तेज़ हवाओं के कारण तैयार फसल खराब हो गई। मंगलवार सुबह आंधी के साथ तेज बारिश शुरु हुई। इससे किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल धराशायी हो गई।