लाहौल-स्पीति को मिली स्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में बड़ी सौगात,
ICMR केंद्र का भूमिपूजन एवं शिलान्यास संपन्न
Kullu Times
लाहौल-स्पीति के केलांग में सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में ICMR Centre for High Altitude Medicine and Public Health Research (ICMR-CHAMP) का भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रवि ठाकुर भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर , मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत , पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर तथा ICMR के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रवि ठाकुर ने कहा कि लाहौल-स्पीति जैसे उच्च हिमालयी और जनजातीय क्षेत्र में इस प्रकार के अनुसंधान केंद्र की स्थापना महत्वपूर्ण कदम है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों, चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। इसका लाभ स्थानीय निवासियों, जनजातीय समुदायों, सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवानों और यहां आने वाले पर्यटकों को भी मिल सकता है।
उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य अनुसंधान को नई दिशा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित करने में भी सहायक हो सकती है। लाहौल-स्पीति को इस महत्वपूर्ण परियोजना की सौगात देने के लिए उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
रवि ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना लाहौल-स्पीति सहित आसपास के जनजातीय क्षेत्रों के लिए भविष्य में उपयोगी साबित हो सकती है और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को समझने तथा उनके समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
J.P.Nadda Ravi Thakur, Lahaul-Spiti Jairam Thakur Govind Singh Thakur BJP Himachal Pradesh
Kullu, Kullu | Oct 12, 2026