गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के माध्यम से गौ धन को दी गई जौ अनाज की फीड, दानी सज्जनों के सहयोग से सेवा अभियान जारी
कुल्लू। गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के माध्यम से गौशाला कुल्लू में गौ धन के लिए जौ अनाज की फीड उपलब्ध करवाई गई। दानी सज्जनों और गौ भक्तों के लगातार सहयोग से गौ धन की सेवा का अभियान निरंतर जारी है। अब अधिक से अधिक दानी सज्जन इस पुनीत कार्य में आगे आकर अपना सहयोग दे रहे हैं।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष श्री शेरा नेगी ने गौ धन की सेवा में सहयोग देने वाले सभी दानी सज्जनों और गौ सेवक साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौ धन की सेवा में समाज के लोगों का बढ़ता सहयोग सराहनीय है। सभी के सामूहिक प्रयासों से गौ धन के लिए चारा, फीड और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
इस सेवा अभियान में गौ सेवक खूब राम, हेम सिंह, गंगा राम, सचिन सूद, जया घई, कमलेश ठाकुर, सतीश राणा, अजय शर्मा, टिकम राम, छापे राम नेगी, चुनी महंत, पिंकू भंडारी, हुक्म राम, अमर भंडारी, अमर ठाकुर, अजय, अमन, बोनी, सोनी, भूपेंद्र ठाकुर, अमन ठाकुर, चन्द्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, तुलसी देवी, चन्द्रा महंत, पूर्ण चंद, नीटू राम, कृष्ण नेगी, ललित शर्मा, आशु, भवानी दत्त, आलू, योगेन्द्र ठाकुर, फौजी, हरीश नेगी, विपिन ठाकुर, विपिन शर्मा, विनय सूद, संजय कुमार, प्रतीक्षा ठाकुर, मन्नत नेगी, सोनाली नेगी, प्रदीप ठाकुर, कर्म सिंह, सीता राम, वासु देव, योग राज और राम राज महंत सहित अन्य गौ सेवकों का योगदान सराहनीय रहा।
अध्यक्ष शेरा नेगी ने सभी गौ सेवकों, दानी सज्जनों और गौ भक्तों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपील की कि सभी लोग गौ धन की सेवा के लिए आगे आएं और इस नेक कार्य में अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करें, ताकि गौ धन की देखभाल और चारे की व्यवस्था निरंतर बनी रहे।
देसी चैनल कुल्लूदेसी चैनल देवभूमि कुल्लूदेसी चैनल कुल्लूShera negi
Kullu, Kullu | Oct 13, 2026