सरदारशहर: सोमनाथ मंदिर के पास ताश पत्ती पर जुआ खेल रहे 3 जनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7,250 रुपये किए बरामद
सरदारशहर पुलिस के एएसआई हिम्मत सिंह ने सोमनाथ मंदिर के पास शनिवार रात्रि करीब 10 बजे ताश पत्ती पर जुआ खेल रहे वार्ड 49 सोनी वेल के पास निवासी 30 वर्षीय पंकज सोनी पुत्र नेमीचंद सोनी, वार्ड 7 मोचिवाड़ा निवासी 28 वर्षीय गोविंद सोनी पुत्र अशोक कुमार सोनी, वार्ड 26 तीन नंबर स्कूल के पास निवासी 23 वर्षीय लोकेश सोनी पुत्र संजय कुमार सोनी को गिरफ्तार किया है।