सरदारशहर: टूटी सड़कों से परेशान ऑटो चालकों ने ताल मैदान में किया प्रदर्शन, बैठक में 27 जनवरी को चक्का जाम हड़ताल का लिया निर्णय
सरदारशहर में टूटी सड़कों से परेशान होकर ऑटो चालकों ने शनिवार शाम 5 बजे ताल मैदान में एक बैठक आयोजित की ओर उसके बाद प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बैठक में 27 जनवरी को ऑटो की चक्का जाम हड़ताल का निर्णय लिया गया। संघ के अध्यक्ष प्रकाश भोजक ने बताया कि ऑटो चालक संघ के बैनर तले कई बार ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।