कुटुंबा: अंबा में भव्य जुलूस और भंडारे के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन
अंबा। मां सतबहिनी मंदिर परिसर में श्री कृष्ण कन्हैया सतबहिनी सेवा समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का रविवार को भव्य जुलूस और भंडारे के साथ समापन हो गया। महोत्सव को लेकर पूरे आयोजन स्थल पर तीनों दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि क