चांपा: जुआ खेलने वाले 2 जुआरियों को चांपा पुलिस ने महुदा गांव से किया गिरफ्तार
चांपा पुलिस ने महुदा गांव से जुआ खेलने वाले 2 जुआरियों को गिरफ्तार कर दोनों जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ जुआरियों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर जुआरी बेदराम पटेल और अजय बरेठ के कब्जे 1130 रुपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किए हैं।