चांपा: सारागांव में लापरवाहीपूर्वक वाहन को मेन रोड में खड़ा करने वाले ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रेलर वाहन जब्त
सारागांव पुलिस ने लापरवाही पूर्वक मेन रोड में वाहन को खड़ा करने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायालय में पेश किया है। साथ ही, पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली कि संगीत कुमार कंवर के द्वारा मेन रोड पर लापरवाहीपूर्वक वाहन क्रमांक CG 12 AW 2242 को खड़ा कर दिया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।