चांपा: सारागांव में लापरवाहीपूर्वक वाहन को मेन रोड में खड़ा करने वाले ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
सारागांव पुलिस ने लापरवाही पूर्वक मेन रोड में वाहन को खड़ा करने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायालय में पेश किया है। साथ ही, पुलिस ने वाहन को जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली कि मोतीराम सूर्यवंशी के द्वारा मेन रोड पर लापरवाहीपूर्वक वाहन को खड़ा कर दिया है।इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।