गोपालगंज: सिवान एमएलसी ने थावे प्रखण्ड के धतीवना पंचायत में लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर बच्चों को कलम कॉपी बांटी
सिवान एमएलसी विनोद जयसवाल ने थावे दुर्गामंदिर में पूजा अर्चना कर पूर्व मुख्यमंत्री व राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के लम्बी आयु की शुभकामना की।पूजा अर्चना के बाद एमएलसी थावे प्रखंड के धतीवना पंचायत के महादलित टोला में बुधवार को दोपहर 3 बजे पहुंचकर लालू प्रसाद यादव के जन्मतिथी के अवसर पर केक काटकर लम्बी आयु की कामना की।