गोपालगंज: जादोपुर शुक्ल में राजद सुप्रीमो लालू यादव के जन्मदिन पर राजद कार्यकर्ताओं ने गरीबों को भोजन कराया
गोपालगंज में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। सदर प्रखंड के जादोपुर शुक्ल गांव में आयोजित इस जन्मदिन समारोह में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने गरीब बच्चों को भोजन कराकर जन्मदिन की खुशियां साझा की। कार्यक्रम का नेतृत्व आरजेडी व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता रहे मौजूद।