जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के शेख टोली में घर में कार्य करने के दौरान एक युवती को बिजली का करंट लग गया। वहीं झुलसे अवस्था में युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।