उदयपुर धरमजयगढ़: धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का प्रचार रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचेगा बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान का संदेश
आपको बता दे कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मोत्सव पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस को लेकर क्षेत्र में प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। इसी कड़ी में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।