जमुई: 10 प्रखंडों के 20 पंचायतों में लगे सहयोग शिविर में शामिल होने जमुई पहुंचे प्रभारी मंत्री, समस्याओं के समाधान पर दिया बल
Jamui, Jamui | May 19, 2026 जमुई जिले में “सबका सम्मान, जीवन आसान” निश्चय के तहत मंगलवार को दिन के 11:00 बजे से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह शामिल हुए।