इंदौर में कार चढ़ाकर चौकीदार की हत्या!
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में देर रात सनसनीखेज घटना सामने आई। कॉलोनी में कार ले जाने से रोकने पर चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय का कार सवारों से विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद कार सवारों ने चौकीदार पर ही कार चढ़ा दी। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार में एक युवती समेत चार लोग सवार थे। घटना के दौरान एक महिला भी कार की चपेट में आकर घायल हुई है।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर लसूड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
#Indore #IndoreNews #IndorePolice #Lasudia #LasudiaPolice CrimeNews MurderCase CrimeNewsIndore BreakingNews LatestNews MadhyaPradesh MPNews MPPolice CCTVFootage CrimeUpdate PoliceInvestigation IndoreCrime NewsUpdate ViralNews
Indore, Indore | Aug 27, 2026