सिवनी: डूंडा सिवनी में युवक पर चाकू से हमला, पुराने थाने के सामने रात को हुई घटना
Seoni, Seoni | Aug 21, 2026 सिवनी के डूंडा सिवनी क्षेत्र में पुराने थाने के सामने गुरुवार शुक्रवार रात को युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक पर धारदार चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसके चेहरे पर चोट आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हमले की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है।