जींद: जींद शहर की डिफेंस कॉलोनी निवासी विवाहिता को दहेज के लिए पीटकर घर से निकला,महिला थाने में पति पर दर्ज हुआ केस
जींद शहर की डिफेंस कॉलोनी निवासी सोनिया नामक विवाहिता ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि कुरुक्षेत्र के थाना गांव निवासी उसके पति नरेश कुमार ने दहेज के लिए उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी और घर से निकाल दिया। आज मंगलवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जींद महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।