जींद: जाजवान गांव में व्यक्ति पर लाठी से किया हमला, जान से मारने की दी धमकी,सदर थाने में दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
जाजवान गांव निवासी वीरेंद्र ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 30 मार्च की रात्रि करीब साढे 10:00 बजे गांव में ही मनजीत व प्रदीप ने उसका रास्ता रोक लिया,उसे पर लाठी से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। आज सोमवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जींद सदर थाना पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।