बाह: पिनाहट में विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर 50 बकाएदारों के कनेक्शन काटे
पिनाहट कस्बे में गुरुवार को विद्युत विभाग ने बकाएदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अधीक्षण अभियंता फतेहाबाद रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में चली कार्रवाई के दौरान 50 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए। जेई नीरज कुशवाहा की मौजूदगी में यह अभियान शाम 5 बजे तक चला। अधिकारियों ने बकाएदारों से मुफ्त समाधान योजना का लाभ उठाकर जल्द से जल्द बकाया जमा करने की अपील की।