बिंदकी: बिंदकी तहसील में आवारा मवेशियों और खाद की समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक गुट का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील में आवारा मवेशियों की समस्या तथा खाद की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट का धरना प्रशासन एक दिन पहले बुधवार को प्रारंभ हुआ था। धरना प्रदर्शन दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को दिन में करीब 12:30 बजे यूनियन के लोगों ने कहा कि यदि समस्याएं हल नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।