जहानाबाद: राजा बाजार शिक्षक कॉलोनी में 322 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, डुप्लीकेट होने की आशंका
जहानाबाद। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजा बाजार शिक्षक कॉलोनी स्थित एक घर में छापेमारी कर 322 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान शराब की बोतलों के स्टिकर भी अलग से मिले हैं, जिससे शराब के डुप्लीकेट होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शराब यूपी और झारखंड से लाई गई हो सकती है।