पुलिस स्वच्छता अभियान पखवाड़ा दिवस के तहत मधुबनी पुलिस ने मधुबनी नगर थाना में स्कूली छात्राओं और मधुबनी सदर अस्पताल में उपस्थित कर्मियों के बीच सोमवार दिन के12:00से जागरूकता अभियान चलाया है। जिसमें पुलिसिंग को लेकर बताया गया। साथ में कई तरह के सुरक्षा के संबंधों में मॉक ड्रिल भी की गई। पुलिस और पब्लिक के बीच समन्वय मजबूती से बना रहे इसको लेकर जागरूक भी किया।