जमुई सदर अस्पताल परिसर में शुरू की गई पोषण वाटिका सह एनपीएम शॉप विवादों में घिर गई है। यह केंद्र नीतीश कुमार की जीविका योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से खोला गया था। दुकान तारा देवी को आवंटित हुई थी, जिसका उद्घाटन तत्कालीन डीएम अवनीश कुमार ने किया था। तारा देवी का कहना है कि पति की मृत्यु के बाद वे इसी दुकान से पालन-पोषण कर रही थी।