जगाधरी: जगाधरी प्राइवेट बिल्डिंग में चल रहे बिजली कार्यालय को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कराया खाली
बिल्डिंग मलिक ने बताया कि वह पिछले काफी समय से उन्हें खाली करने के लिए कह रहा था। मगर उन्होंने नहीं सुनी तो उसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया कोर्ट के आदेश के बाद आज भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यालय को खाली कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल से बिजली विभाग ने उनके बिल्डिंग का किराया भी नहीं दिया है।