जमुई: भाकपा माले ने कचहरी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया, पुलिस एनकाउंटर, मॉब लीचिंग और बुलडोजर के खिलाफ जताया आक्रोश
Jamui, Jamui | Jul 4, 2026 मॉब लिंचिंग, जाति पूछकर हत्याएं, दलितों-पिछड़ों और गरीबों पर बढ़ते हमले तथा पुलिस दमन के सवालों को लेकर पूरे बिहार में भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध दिवस कार्यक्रम के तहत शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक कचहरी चौक पर प्रतिरोध सभा किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला भी दहन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई।