छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि बिहार की आत्मा, लोकआस्था और सांस्कृतिक पहचान का महापर्व है। 🌅🙏
यह वह अवसर है, जब मिट्टी की सोंधी खुशबू, छठ के पारंपरिक गीतों की मधुरता और अपनों का साथ हर बिहारी को अपनी जड़ों की ओर लौटने का संदेश देता है। बिहार से बाहर रहने वाले सभी जिलेवासियों से आत्मीय आग्रह है कि इस छठ अपने बिहार और अपने प्यारे जिले जमुई में मनाएं। अपने परिवार, गांव और समाज के बीच रहकर छठी मईया की आराधना करें और इस महापर्व की खुशियों को साझा करें।
आइए, इस छठ अपनी मिट्टी में लौटें, अपनी परंपराओं को सहेजें और अपनों के साथ अपने जमुई में छठ मनाएं। छठी मईया की कृपा सभी पर बनी रहे। 🙏
जय छठी मईया! जय बिहार! जय जमुई!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Department of Tourism, Government of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
Jamui, Bihar | Nov 9, 2026