मलयपुर स्थित काली मंदिर में भव्यता के साथ मनाई जाने वाली काली पूजा जमुई की गहरी स्थानीय आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। बंगाल की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल काली पूजा का जमुई में पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजन इस बात को दर्शाता है कि यह जिला सदियों से विभिन्न संस्कृतियों के मेल-मिलाप और सांस्कृतिक एकीकरण का केंद्र रहा है। यहां विविध परंपराएं सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक समृद्धि को नई पहचान देती हैं। काली पूजा के इस उल्लास और सांस्कृतिक एकता के बीच अब लोकआस्था के महापर्व छठ महापर्व शुरू हो गया हैं।
जमुई से बाहर रह रहे सभी जिलेवासियों से आत्मीय आग्रह है कि आइए, इस छठ अपनी जन्मभूमि जमुई लौटें। अपने गांव के घाटों पर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दें, अपनों के साथ पर्व की खुशियां बांटें और अपने बच्चों को अपनी मिट्टी, परंपरा और विरासत से जोड़ें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Department of Tourism, Government of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
#जमुई #अपना_जमुई #छठ_महापर्व #छठ_पर्व_2026 #घर_लौटिए_छठ_मनाइए #अपनी_मिट्टी_अपनी_विरासत #लोकआस्था #सांस्कृतिक_एकता #मलयपुर_काली_मंदिर #जमुई_की_संस्कृति #बिहार_की_संस्कृति #ChhathPuja2026 #JamuiTourism
Jamui, Bihar | Nov 9, 2026