बिछिया: कान्हा के कोर क्षेत्र में फिर शुरू हुआ पर्यटन, वन्य जीव संरक्षण सप्ताह का भी शुभारंभ
1 अक्टूबर,गुरुवार से कान्हा के कोर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां पुनः शुरू हो गई हैं। खटिया, मुक्की और सरही- तीनों पर्यटन द्वारों से पर्यटकों को कोर क्षेत्र में प्रवेश मिलेगा। आज एक अक्टूबर दिन गुरुवार को ही दोपहर करीब 2 बजे कान्हा टाइगर रिजर्व के संचालक रविंद्र मणि त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन सत्र को लेकर तैयारियां पूर्ण कर लीं गई है l