हरिद्वार: नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने विकास भवन पहुंच कर लिया चार्ज
मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन के तबादले के बाद नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने विकास भवन पहुंचकर चार्ज लिया। आकांक्षा कोंडे का कहना है कि हरिद्वार जिले के विकास में बढ़-चढ़कर सहभागिता करना उनका सबसे बड़ा उद्देश्य है। केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाएं आम जन तक पहुंचे इसके लिए वे दिन-रात एक कर काम करेंगी।