बक्सर: बक्सर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने को प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने दिए कड़े निर्देश
Buxar, Buxar | Apr 20, 2026 यातायात प्रबंधन को लेकर सोमवार को 2:30 अपराह्न में समाहरणालय सभाकक्ष मे जिला पदाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई।बैठक में बक्सर नगर परिषद में 3 और डुमराँव में 2 क्यूआरटी टीम गठित कर प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात करने का निर्णय लिया गया। ये टीमें अवैध पार्किंग, शीशे पर फिल्म, ओवरलोडिंग, कम उम्र के चालकों पर सख्ती की जाएगी