जमुई: जमुई में धूमधाम से मनाया गया राजद का 30वां स्थापना दिवस, विधायक अनीता कुमारी समेत अन्य नेता शामिल हुए
Jamui, Jamui | Jul 5, 2026 राजद का 30वां स्थापना दिवस रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक जमुई में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वारसलीगंज विधायक अनीता देवी शामिल हुई। उनके साथ राजद के जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव समेत बड़ी संख्या में राजद नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।