खींवसर: खींवसर उपखंड के भावंडा थाना क्षेत्र में संखवास गांव में प्रस्तावित बाल विवाह नहीं करवाने के लिए परिजनों को किया पाबंद
चाइल्ड हेल्पलाइन पर खींवसर उपखंड क्षेत्र मे बाल विवाह करवाने की शिकायत मिलने पर मुंडवा तहसीलदार एवं भावंडा थानाधिकारी ने संखवास गांव मे प्रस्तावित बाल विवाह को लेकर परिजनों को पाबंद किया है। भावंडा थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन पर गांव संखवास मे बाल विवाह होने की शिकायत मिली थी। जिस पर नेमीचंद चांवरिया को पाबंद किया गया है।