खींवसर: खींवसर में तीन माह से बंद पड़े ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर एसडीएम ने एनएचएआई को कार्रवाई के लिए दी शिकायत
खींवसर उपखंड मुख्यालय पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के काम अटके हुए है। सर्विस रोड़ भी क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रेफिक व्यवस्था बिगड़ी हुई है। इसको लेकर खींवसर एसडीएम हरिसिंह शेखावत ने एनएचएआई के अधीक्षण अभियंता को कार्रवाई की मांग के लिए पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बताया कि खींवसर उपखंड मुख्यालय पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम अटका होने से आए दिन परेशानी होती है