खींवसर: खींवसर कस्बे में भीषण गर्मी को देखते हुए एसडीएम ने पेयजल आपूर्ति का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं
खींवसर कस्बे मे गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला कलक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम हरिसिंह शेखावत ने टीम बनाकर उपखंड क्षेत्र मे पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से करवाने को लेकर निरीक्षण किया। एसडीएम शेखावत ने बिरलोका, पांचौड़ी, भेड़, चावंडिया व खींवसर कस्बे मे पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से करवाने व पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए निरीक्षण किया।