खींवसर: खींवसर कस्बे की बलात्कार पीड़िता ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
खींवसर कस्बे के पांचौड़ी थाना क्षेत्र की एक बलात्कार पीड़िता ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़िता ने ज्ञापन मे बताया कि उसने पांचौड़ी थाने मे 4 मई को रिपोर्ट देकर उसके जेठूते के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। लेकिन काफी दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी उन्हें धमकियां भी देता है