खींवसर: खींवसर थाना क्षेत्र के कुड़छी गांव में 17 साल के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
खींवसर थाना क्षेत्र के कुड़छी गांव मे 17 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर खींवसर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए खींवसर सीएचसी पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान राहुल पुत्र श्यामलाल बावरी के रूप मे की गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।