खींवसर: महिला लैंगिक संवेदनशीलता और यौन उत्पीड़न पर खींवसर शहर में शिविर हुआ आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता के तत्वाधान मे खींवसर के यूको बैंक शाखा मे यौन उत्पीड़न पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यशाला के संचालनकर्ता पीएलवी रमेश कुमार ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम और इससे जुड़े न्यायिक अधिनियमों के लिए हितधारकों के बीच जागरूकता पैदा करना है।