विश्व रक्तदान दिवस पर महारस में विशाल रक्तदान शिविर
◆शिविर का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि ने फीताकाट कर किया।
बनमा ईटहरी:-
मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए बनमा ईटहरी प्रखंड के महारस गांव स्थित मां कात्यायनी स्थान प्रांगण में रविवार को युवा क्रांति फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महारस पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रेम कुमार उर्फ पंचू सिंह ने की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। ऐसे आयोजन समाज में मानवता और सेवा भाव को मजबूत करते हैं। रक्तदान शिविर में कुल 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं में अमर कुमार, बिनोद कुमार, सुरेश कुमार, आशा देवी, उमाशंकर भगत, विवेक कुमार, शंभु मोदी, शंभू कुमार मनोज, मनीष कुमार, राहुल कुमार एवं अमरेंद्र कुमार शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं को आयोजकों द्वारा सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई। शिविर के सफल संचालन में लैब टेक्नीशियन जगन्नाथ पाठक, आशीष कुमार सिंह एवं दीपक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने रक्तदान प्रक्रिया को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। शिविर में मौजूद लोगों ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने युवा क्रांति फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होते हैं।
Kahara, Saharsa | Jun 14, 2026