Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

रोशन आनंद को मिला परमानेंट बेल...बिहार के सबसे बड़े एडवोकेट रामाकांत शर्मा ने रोशन आनंद का लड़ा केस..सुनिए क्या कुछ कह रहे है एडवोकेट... #Bihar #KhanSir #RoshanAnandSir

Kahara, Saharsa | Jun 15, 2026

MORE NEWS

भागलपुर में सजा डांस का महाकुंभ, आर्टिफॉर्म डांस चैंपियनशिप 2026 में भारत-नेपाल के प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

भागलपुर में सजा डांस का महाकुंभ, आर्टिफॉर्म डांस चैंपियनशिप 2026 में भारत-नेपाल के प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

Kahara, Saharsa | Jul 18, 2026

सारण जिले में उद्योग के लिए अनुकूल माहौल बने, निवेशकों को तमाम सहूलियतें मिले
 इस उद्देश्य को लेकर जिलाधिकारी, सारण की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की बैठक आयोजित

सारण, छपरा 18 जुलाईः-आज समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उद्योग विभाग तथा जिला के अन्यान्य पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। 
      बैठक का उद्देश्य जिला में उद्योग एवं निवेश को प्रोत्साहन, उद्यमियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना तथा उद्योग के लिए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में प्रासंगिक समस्याओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श करना था।
 बैठक में जिले के उद्यमियों, औधोगिक संगठन के प्रतिनिधियों, जिला उद्योग केन्द्र तथा विभिन्न विभागों के तहत राज्यकर संयुक्त आयुक्त, विद्युत कार्यपालक अभियंता, पूर्वी एवं पश्चिमी प्रमंडल, जिला अवर निबंधक, श्रम अधीक्षक तथा प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास शाखा, चैम्बर आॅफ काॅमर्स के प्रतिनिधि तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे। बैठक के क्रम में उद्योग-स्थापना, भूमि उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं का लाभ, आधारभूत संरचना तथा अन्य विषयों की समीक्षा की गई।
 जिला पदाधिकारी ने बैठक के प्रारम्भ में ही उद्योग वात्र्ता हेतु प्लेटर्फाम तैयार करने के लिए व्हाट्सएप ग्रूप के निर्माण हेतु निदेशित किया। उन्होंनें कहा कि आज की बैठक में प्राप्त फीडबैक को तथा सुझावों को राज्य स्तर पर अग्रसारित किया जायेगा। आज की बैठक में समस्याओं के समाधान की समीक्षा भी अगली बैठक में की जायेगी तथा जहाँ तक बैंको से ऋण दिए जाने में कठिनाई है तो बैंकिग प्रतिनिधियों के साथ आगामी बैठक में इसे प्रमुखता से रखा जाए। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को अलग से अपना मोबाईल नम्बर तथा लोकेशन और समस्याओं को लिखकर देने को भी कहा।
 बैठक के दौरान BIIPP-2025 के संदर्भ में एक पावर-प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी दिया गया। आगे उद्योग प्रतिनिधियों से समस्या एवं सुझाव मांगे गए जिसमें सबसे अधिक बिजली की ट्रिपिंग की वजह से उद्योग के पनपने में बाधा की बात सामने आई। इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को तत्काल ट्रांसफाॅर्मर रिप्लेस या रिपेयर करने से समस्या के निदान हेतु निदेशित किया। बैठक के दौरान अन्य समस्याओं में बैंकिग लोन में समस्या की भी बात सामने आई जिसके लिए जिला उद्योग महाप्रबंधक को उनके स्तर से अनुश्रवण करते हुए बैंकिग प्रतिनिधियों को पत्र लिखे जाने हेतु निदेशित किया गया।
 जिलाधिकारी ने जमीन की समस्या के संदर्भ में क्लस्टर्स बनाकर को-आॅपरेटिव की तर्ज पर प्रस्ताव दिये जाने पर प्रशासन के स्तर से हर संभव मदद की बात कही। एक उद्योग प्रतिनिधि ने उद्योग संस्थान तक सड़क निर्माण का अनुरोध किया तो जिला पदाधिकारी ने तत्काल पेवर ब्लाॅक या सोलिंग कराने का भी निदेश दिया। जिला पदाधिकारी ने इच्छुक उद्योग प्रतिनिधियों को विशिष्ट तरह की ट्रेनिंग के प्रबंध हेतु भी जिला उद्योग महाप्रबंधक को निदेशित किया। जिला उद्योग महाप्रबंधक को जिले में संस्थापित उद्योगों के डाॅक्यूमेंटेशन हेतु भी जिला पदाधिकारी ने निदेश दिए। लाइसेंस निर्गत में कठिनाई की बात सामने आने पर जिला पदाधिकारी ने 15-20 दिनों का कैम्प लगाकर इसके समाधान हेतु निदेशित किया।

सारण जिले में उद्योग के लिए अनुकूल माहौल बने, निवेशकों को तमाम सहूलियतें मिले इस उद्देश्य को लेकर जिलाधिकारी, सारण की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की बैठक आयोजित सारण, छपरा 18 जुलाईः-आज समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उद्योग विभाग तथा जिला के अन्यान्य पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला में उद्योग एवं निवेश को प्रोत्साहन, उद्यमियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना तथा उद्योग के लिए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में प्रासंगिक समस्याओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श करना था। बैठक में जिले के उद्यमियों, औधोगिक संगठन के प्रतिनिधियों, जिला उद्योग केन्द्र तथा विभिन्न विभागों के तहत राज्यकर संयुक्त आयुक्त, विद्युत कार्यपालक अभियंता, पूर्वी एवं पश्चिमी प्रमंडल, जिला अवर निबंधक, श्रम अधीक्षक तथा प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास शाखा, चैम्बर आॅफ काॅमर्स के प्रतिनिधि तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे। बैठक के क्रम में उद्योग-स्थापना, भूमि उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं का लाभ, आधारभूत संरचना तथा अन्य विषयों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने बैठक के प्रारम्भ में ही उद्योग वात्र्ता हेतु प्लेटर्फाम तैयार करने के लिए व्हाट्सएप ग्रूप के निर्माण हेतु निदेशित किया। उन्होंनें कहा कि आज की बैठक में प्राप्त फीडबैक को तथा सुझावों को राज्य स्तर पर अग्रसारित किया जायेगा। आज की बैठक में समस्याओं के समाधान की समीक्षा भी अगली बैठक में की जायेगी तथा जहाँ तक बैंको से ऋण दिए जाने में कठिनाई है तो बैंकिग प्रतिनिधियों के साथ आगामी बैठक में इसे प्रमुखता से रखा जाए। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को अलग से अपना मोबाईल नम्बर तथा लोकेशन और समस्याओं को लिखकर देने को भी कहा। बैठक के दौरान BIIPP-2025 के संदर्भ में एक पावर-प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी दिया गया। आगे उद्योग प्रतिनिधियों से समस्या एवं सुझाव मांगे गए जिसमें सबसे अधिक बिजली की ट्रिपिंग की वजह से उद्योग के पनपने में बाधा की बात सामने आई। इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को तत्काल ट्रांसफाॅर्मर रिप्लेस या रिपेयर करने से समस्या के निदान हेतु निदेशित किया। बैठक के दौरान अन्य समस्याओं में बैंकिग लोन में समस्या की भी बात सामने आई जिसके लिए जिला उद्योग महाप्रबंधक को उनके स्तर से अनुश्रवण करते हुए बैंकिग प्रतिनिधियों को पत्र लिखे जाने हेतु निदेशित किया गया। जिलाधिकारी ने जमीन की समस्या के संदर्भ में क्लस्टर्स बनाकर को-आॅपरेटिव की तर्ज पर प्रस्ताव दिये जाने पर प्रशासन के स्तर से हर संभव मदद की बात कही। एक उद्योग प्रतिनिधि ने उद्योग संस्थान तक सड़क निर्माण का अनुरोध किया तो जिला पदाधिकारी ने तत्काल पेवर ब्लाॅक या सोलिंग कराने का भी निदेश दिया। जिला पदाधिकारी ने इच्छुक उद्योग प्रतिनिधियों को विशिष्ट तरह की ट्रेनिंग के प्रबंध हेतु भी जिला उद्योग महाप्रबंधक को निदेशित किया। जिला उद्योग महाप्रबंधक को जिले में संस्थापित उद्योगों के डाॅक्यूमेंटेशन हेतु भी जिला पदाधिकारी ने निदेश दिए। लाइसेंस निर्गत में कठिनाई की बात सामने आने पर जिला पदाधिकारी ने 15-20 दिनों का कैम्प लगाकर इसके समाधान हेतु निदेशित किया।

Saharsa, Bihar | Jul 18, 2026

. 
               *सारण समाहरणालय, छपरा*
                   (जिला निर्वाचन शाखा) 

डीएम एवं एसएसपी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक  निरीक्षण

छपरा  
जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव  एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने शनिवार को संयुक्त रूप से सदर प्रखंड के निकट स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय ने  ईवीएम का इन्वेंट्री रजिस्टर का अवलोकन करते हुए वेयरहाउस में भंडारित मशीनों का स्टॉक देखा. उन्होंने परिसर में प्रवेश व्यवस्था, ईवीएम मशीनों के सुरक्षित रखरखाव और व्यवस्था की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के समय ईवीएम मशीनों की सुरक्षा से संबंधित सभी मानक प्रणाली व प्रावधानों को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि वेयरहाउस में अभी रेडी टू यूज मशीनें भंडारित हैं. इसलिए उसकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए. मशीनों को मानक के अनुरूप डबल लॉक सिस्टम में सील्ड अवस्था में रखा जाएगा. निरीक्षण के क्रम में परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, नियंत्रण कक्ष की निगरानी व्यवस्था तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की स्थिति की विस्तारपूर्वक जानकारी ली गयी. अधिकारियों ने चौबीसों घंटे निगरानी व्यवस्था को सक्रिय बनाए रखने तथा प्रत्येक गतिविधि के नियमित अभिलेखों को सुरक्षित रखने, लॉग बुक के संधारण आदि पर जोर दिया. सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने का स्पष्ट निर्देश दिया गया. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, ईवीएम नोडल सह उप नगर आयुक्त अरशद इमाम, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता उपेन्द्र कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुनील कुमार, कांग्रेस के डॉ शंकर चौधरी व अब्दुल कादिर खान, जदयू के प्रभाष शंकर, लोजपा के मृत्युंजय कुमार, लोजपा आर के विशाल कुमार व अभिजीत सिंह राठौर, भाकपा माले के अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे.

. *सारण समाहरणालय, छपरा* (जिला निर्वाचन शाखा) डीएम एवं एसएसपी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण छपरा जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने शनिवार को संयुक्त रूप से सदर प्रखंड के निकट स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय ने ईवीएम का इन्वेंट्री रजिस्टर का अवलोकन करते हुए वेयरहाउस में भंडारित मशीनों का स्टॉक देखा. उन्होंने परिसर में प्रवेश व्यवस्था, ईवीएम मशीनों के सुरक्षित रखरखाव और व्यवस्था की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के समय ईवीएम मशीनों की सुरक्षा से संबंधित सभी मानक प्रणाली व प्रावधानों को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि वेयरहाउस में अभी रेडी टू यूज मशीनें भंडारित हैं. इसलिए उसकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए. मशीनों को मानक के अनुरूप डबल लॉक सिस्टम में सील्ड अवस्था में रखा जाएगा. निरीक्षण के क्रम में परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, नियंत्रण कक्ष की निगरानी व्यवस्था तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की स्थिति की विस्तारपूर्वक जानकारी ली गयी. अधिकारियों ने चौबीसों घंटे निगरानी व्यवस्था को सक्रिय बनाए रखने तथा प्रत्येक गतिविधि के नियमित अभिलेखों को सुरक्षित रखने, लॉग बुक के संधारण आदि पर जोर दिया. सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने का स्पष्ट निर्देश दिया गया. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, ईवीएम नोडल सह उप नगर आयुक्त अरशद इमाम, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता उपेन्द्र कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुनील कुमार, कांग्रेस के डॉ शंकर चौधरी व अब्दुल कादिर खान, जदयू के प्रभाष शंकर, लोजपा के मृत्युंजय कुमार, लोजपा आर के विशाल कुमार व अभिजीत सिंह राठौर, भाकपा माले के अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे.

Saharsa, Bihar | Jul 18, 2026