आबू रोड: आबूरोड के आकराभट्टा हाउसिंग बोर्ड के पीछे अवैध पेड़ों की कटाई और कोयला निर्माण का मामला, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग
आबूरोड के हाउसिंग बोर्ड आकराभट्टा क्षेत्र के पीछे बनास नदी किनारे स्थित भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध पेड़ कटाई और कोयला निर्माण का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक शिकायतकर्त्ता ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पिछले एक माह से अधिक समय से कुछ अज्ञात व्यक्ति नदी किनारे डेरा डाले हैं