बहराइच: फर्रुखाबाद से बिस्कुट लादकर बलरामपुर जा रहा लोडर वाहन धरसवा के पास ट्रक से टकराया, एक व्यक्ति की हुई मौत व चालक हुआ घायल
कोतवाली क्षेत्र देहात में बहराइच-बलरामपुर हाईवे पर धरसवां के पास आगे जा रहे ट्रक में पीछे से लोडर भिड़ गया। हादसे में लोडर सवार बिजनौर जनपद निवासी अनवर (26) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक निखिल (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।