बहराइच: नौकापुरवा में घर के बाहर खेलते समय गड्ढे में भरे पानी में डूबकर बालक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल गुलहरिया के गांव नौकापुरवा में घर के बाहर खेलते समय घर के बाहर बने गड्ढे में भरे पानी में डूब कर बालक की मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर दौड़े परिजन बालक को बाहर निकला। तब तक बालक की मौत हो गई थी। सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है