बहराइच: नानपारा बाईपास के पास कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गड्ढे में गिरी कर, एक हुआ घायल
जिले के नानपारा बाईपास के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। वहीं कार गड्ढे में चली गई। जिसकी सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया है। और क्रेन की मदद से कर को बाहर निकलवाया जा रहा है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है। घायल का इलाज अस्पताल में जारी है।