बहराइच: बहराइच में अब कैमरे से ट्रेस किए जाएंगे आदमखोर भेड़िये, हमले में 10 लोगों की जा चुकी है जान
बहराइच में महसी तहसील क्षेत्र में आतंक मचाए भेड़िया पकड़ में नहीं आ रहे हैं। इसको देखते हुए टीम को लीड कर रहे फील्ड डायरेक्टर द्वारा आईआर कैमरे लगवाए जा रहे हैं। 18 स्थानों पर लगे कैमरे से भेड़ियों पर नजर रखी जायेगी। महसी तहसील क्षेत्र के 35 गांवों में भेड़िया का हमला हो रहा है। भेड़ियों के हमले में 10 लोगों की जान जा चुकी है।