कुलपहाड़: पिता ने बेटे की लाठी मारकर की हत्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी पिता को आनंदपुरा से किया गया गिरफ्तार
आरोपी नन्हेभाई बसोर (81 वर्ष) निवासी ग्राम आनंदपुरा को गांव स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से हत्या में प्रयुक्त लाठी सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव तथा कांस्टेबल भरत।