वल्लभनगर के मुंडोल गांव में मां-बेटी की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र के गोटीपा ग्राम पंचायत के मुंडोल गांव में शनिवार को मां-बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने अमरीबाई गाडरी और उनकी पुत्री लूंगा बाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे तथा साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्या के पीछे लूट सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। घटना पर विधायक उदयलाल डांगी ने शोक जताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
#Udaipur #Vallabhnagar #DoubleMurder #CrimeNews #RajasthanNews