नर्मदापुरम: कोतवाली थाना प्रभारी ने SNG ग्राउंड का निरीक्षण किया, असामाजिक तत्वों को सख्त हिदायत दी
गुरुवार को कोतवाली थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने SNG ग्राउंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में मौजूद लोगों से जानकारी ली और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों को सख्त हिदायत देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।