परैया: परैया में बसपा जिलाध्यक्ष बनने पर राघवेंद्र नारायण यादव को स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित
Paraiya, Gaya | May 14, 2026 परैया डाकबंगला परिसर में गुरुवार दोपहर गया जिला के नवनियुक्त बसपा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण यादव के स्वागत सह अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उपस्थित बसपा नेता व कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सभी ने राघवेंद्र नारायण यादव के नेतृत्व में पार्टी की मजबूती और विकास का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी देखी गई।