पोलायकलां: पूर्व विधायक कुणाल चौधरी की मौजूदगी में बटवाड़ी के 20 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब ग्राम बटवाड़ी के करीब 20 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। दोपहर करीब 1 बजे आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान पूर्व विधायक ने सभी नए सदस्यों का कांग्रेस का गमछा प